इलाहाबाद। मध्यप्रदेश के जबलपुर में विश्व आयुर्वेद परिषद की ओर से आयोजित नेशनल आयुर्वेद कौशलम-2018…
इलाहाबाद। मध्यप्रदेश के जबलपुर में विश्व आयुर्वेद परिषद की ओर से आयोजित नेशनल आयुर्वेद कौशलम-2018 कार्यशाला में इलाहाबाद के डॉ. एसके राय को ” आयुर्वेद प्रभाकर सम्मान ” से नवाजा गया. उन्हें यह सम्मान मध्यप्रदेश के आयुष राज्य मंत्री ( स्वतंत्र प्रभार ) श्री जालम सिंह ने दिया. सम्मान के दौरान महामंडलेश्वर डॉ. श्यामदेवाचार्य भी मौजूद थे. डॉ. राय को यह सम्मान पंचकर्म विधि से कमर दर्द के इलाज के लिए दिया गया है. इस कार्यक्रम में देश और विदेश से 600 डॉक्टर ( आयुर्वेदाचार्य ) शामिल हुए. डॉ. राय ने कार्यशाला में clinical roll of vasti with reference to lower back and cervical spondilitus पर अपना व्याख्यान दिया. इसके साथ देहरादून से आए वैद्य पद्मश्री बालेंदु प्रकाश, मुम्बई से आए डॉ. यूएस निगम, होशंगाबाद से आए डॉ. गौरव वर्मा, ग्वालियर से आए डॉ. अनुज जैन, उज्जैन से आए डॉ. राम अरोड़ा ने भी अपने-अपने व्याख्यान प्रस्तुत किए.
FacebookTwitterGoogle+Share Posted in ब्रेकिंग न्यूज, समयांतर Tagged आयुर्वेद, इलाहाबाद, जबलपुर, मध्यप्रदेश, वैद्य, सम्मान Prev कभी ममता बनर्जी ने भी उठाई थी घुसपैठियों की समस्या, स्पीकर पर फेंका था कागज का गोला Next छपरा में प्रॉपर्टी डीलर की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या